फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के सिपाही: बिना संक्रमित हुए डॉ. आंचल ने डेढ़ साल में लिए छह हजार से ज्यादा सैंपल

Mon, 07 Jun 2021 02:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले की पस्सल पंचायत के सुकाबाग गांव की डॉ. आंचल ने जनवरी 2020 में अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर सेवाएं देनी शुरू की थीं। लॉकडाउन की घोषणा के बाद 15 अप्रैल से लेकर उन्होंने चरणबद्ध तरीके से 6 हजार से अधिक सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन
डॉ. आंचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में डेढ़ साल में छह हजार से अधिक कोविड सैंपल ले चुकीं डॉ. आंचल को कोरोना छू भी नहीं पाया है। वह कोविड वार्ड में 12 घंटे सेवाएं देकर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभा रही हैं। आपात सेवाओं के साथ फ्लू कॉर्नर और कोविड टेस्ट कॉर्नर में भी सेवाएं देने में आगे रही हैं। चिकित्सक के बुलंद हौसले को अस्पताल और स्थानीय प्रशासन भी सराहना कर रहा है।

विज्ञापन


पस्सल पंचायत के सुकाबाग गांव की डॉ. आंचल ने जनवरी 2020 में अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर सेवाएं देनी शुरू की थीं। दो माह बाद लॉकडाउन की घोषणा के बाद उपमंडल में 15 अप्रैल से कोविड टेस्ट लेने का अभियान शुरू हुआ। उन्होंने तब से लेकर चरणबद्ध तरीके से 6 हजार से अधिक सैंपल लिए हैं।

इस दौरान डॉ. आंचल कई बार संक्रमित मरीजों के संपर्क में भी आईं, लेकिन हर बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव ही रही। उनके पिता देशराज राजकीय पाठशाला भगेहड़ के प्रधानाचार्य हैं। माता माया देवी गृहिणी हैं।  26 साल की महिला चिकित्सक ने कोरोना की पहली लहर में भी अस्पताल के अलावा संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे लोगों के सैंपल लिए थे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन में सौ से डेढ़ सौ सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आंचल ने बताया कि 18 माह में 6 हजार से अधिक सैंपल लेने का काम टीम के सहयोग से ही संभव हुआ है। टीम में डॉ. शैरिंग, सौरभ धरोच, ऋसभ चड्ढा, डॉ. स्वप्नित, विजेंद्र, अंकित, दीक्षा, नीलम और जीवन भी सहयोग किया। कहा कि जब कोई संक्रमित स्वस्थ हेकर घर लौटता है तो बहुत खुशी मिलती है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कोंडल ने कहा कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मरीजों की सेवा में समर्पित हैं। 

विज्ञापन

दस हजार लोगों के सैंपल ले चुके हैं डॉ. विश्वदीप संधू

स्वास्थ्य खंड बलद्वाड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में तैनात डॉ. विश्व दीप संधू कोरोना काल में एक योद्धा की तरह डटे हैं। वह अब तक लगभग दस हजार लोगों के सैंपल ले चुके हैं। अपने काम और ड्यूटी के लिए अवकाश वाले दिन भी सैंपलिंग करते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला के कार्यभार के अलावा इन्हें बलद्वाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कभी-कभी नाइट ड्यूटी देनी पड़ती है।

सैंपलिंग के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में वैक्सीन वाले दिन वैक्सीन का कार्य भी देखना पड़ता है। अपने क्षेत्र के होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का फोन पर हाल-चाल पूछते रहते हैं। इस संकट की घड़ी में वे अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। काम और ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें