फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Road Accident: गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो महिलाओं सहित तीन की माैत, दो घायल

Fri, 27 Feb 2026 08:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।

सार

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर की चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के पास शुक्रवार करीब पांच बजे बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर की चिकसा-बाहलीधार सड़क पर शांदल नाले के पास शुक्रवार करीब पांच बजे बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में आग भी लग गई। हादसे में दो महिलाओं और चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति और महिला घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, बोलरो कैंपर चिकसा जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक दूध ढुलाई का कार्य करता था। वह शाम को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान उसने आसपास गांव के चार लोगों को अपने वाहन में लिफ्ट दी थी। शांदल नाले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन महिलाएं, चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार था। गिरती हुई गाड़ी से एक व्यक्ति और महिला दरवाजा खोल कर निकल गए, जबकि चालक और दो महिलाएं वाहन के साथ खाई में जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में गिरते ही गाड़ी में आग भी लग गई। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीनों शवों को स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। शव भी आग से झुल गए थे। मृतकों की पहचान चालक रामपुर तहसील के देवठी, गांव चिकसा निवासी 41 वर्षीय कपिल देव, देवठी के मझाली गांव निवासी 67 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी विशेषर लाल और मझाली गांव की ही 40 वर्षीय उर्मिला देवी पुत्री सोहन लाल के रूप में हुई है। घायलों की पहचान देवठी के चिकसा गांव निवासी 39 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद और चिकसा गांव की ही 41 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है। रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें