हिमाचल में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आपको आरटीओ या एसडीएम दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही आप लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और लाइसेंस भी ऑनलाइन ही बनकर आ जाएगा। जिला मुख्यालयों समेत प्रदेश के 22 क्षेत्रों में एक दिसंबर से यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
प्रदेश सरकार ने आरटीओ कार्यालय शिमला, एसडीएम कार्यालय धर्मशाला और ज्वालामुखी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर काम शुरू कर दिया है। शिमला में ट्रायल के रूप में लर्निंग लाइसेंस बनना भी शुरू हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी (4.0) पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद फीस भरने के लिए 6 डिजिट का एक नंबर मिलेगा।