हिमाचल सरकार दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देगी। शैक्षणिक सत्र 2014-15 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में शुमार दोनों कक्षाओं के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। लैपटॉप खरीद की शिक्षा विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सप्ताह उच्च शिक्षा निदेशालय में प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है।
कांग्रेस घोषणा पत्र में राजीव गांधी डिजीटल स्टूडेंट योजना को शामिल किया गया था। योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टॉप 10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। चयनित छात्रों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी, 2016 को मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी जिलों में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम होंगे।