फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 रुपये में सरसों तेल और 58 में मिलेगा रिफाइंड, टेंडर मंजूर

Fri, 18 Aug 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने डिपो में मिलने वाले सस्ते खाद्य तेल के टेंडर को मंजूरी दे दी है। 68 रुपये में सरसों और 58 रुपये में प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलेगा।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को तेल का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। गोदामों में सरसों तेल की सप्लाई  शुरू हो गई है।

जिन लोगों को जून और जुलाई महीने में तेल का कोटा नहीं मिला है उन्हें दो महीने का कोटा अगस्त में एक साथ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को दो लीटर ही खाद्य तेल मिलेगा।

इसमें उपभोक्ता अपनी मर्जी से दो लीटर सरसों के पैकेट या फिर दो पैकेट रिफाइंड के भी ले सकता है।

सरकार ने 75 फीसदी सरसों तेल जबकि 25 फीसदी रिफाइंड तेल का सप्लाई आर्डर दिया है। लोग सरसों तेल की ज्यादा डिमांड कर रहे थे। इसके चलते 75 फीसदी सरसों तेल का आर्डर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल के गोदामों में खाद्य तेल आना शुरू हो गया है। सरकार ने दोनों तेल के रेट फाइनल कर दिए हैं। 

पहली बार मिल रहा पसंद का तेल
हिमाचल में पहली बार डिपो में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पसंद का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे पहले डिपो में सरसों या रिफाइंड दो में से एक तेल दिया जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें