फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैली टैक्सी सेवा की मनमानी, 95 किलो वजनी आदमी से वसूले 4500

Fri, 18 Aug 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश के लिए शुरू हुई हैली टैक्सी सेवा में लोगों के वजन के आधार पर पर्चियां काटी जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


ऑल लंगर एसोसिएशन के महामंत्री विपन महाजन गौरीकुंड से वापस भरमौर आ रहे थे। वे डल झील में कई सालों से लंगर लगा रहे हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। 

इसके चलते उन्हें गौरीकुंड से वापस लाने के लिए  हैलीकॉप्टर में टिकट से ज्यादा पैसे वसूले गए। कंपनी ने अपनी ओर से यह तर्क दिया है कि उनका वजन 95 किलोग्राम है।
विज्ञापन


इसलिए 4500 रुपये की पर्ची काटी गई। बकौल विपन महाजन वजन के हिसाब से उनसे 1790 रुपये लिए जाने थे। बावजूद उनसे कंपनी प्रबंधन ने मनमानी करते हुए 4500 रुपये किस आधार पर वसूले हैं।
विज्ञापन


इस बारे में विपन महाजन ने एडीएम भरमौर से शिकायत कर दी है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की छानबीन की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें