प्रिंसिपलों की एसीआर में रेड एंट्री की जाएगी
25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 52 स्कूलों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। प्रिंसिपलों की एसीआर में रेड एंट्री की जाएगी। बारहवीं कक्षा के परिणाम के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पांच प्रिंसिपलों और दसवीं के परिणामों के लिए 23 वरिष्ठ माध्यमिक और 24 उच्च स्कूलों के प्रिंसिपलों व हेडमास्टरों को नोटिस दिए गए हैं।
उपनिदेशकों के माध्यम से मांगी जानकारी: कोहली
स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि विषयवार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम प्राप्त हो गया है। अब सभी जिला उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलाें में हर विषय में कितना परिणाम रहा है। इसकी जानकारी मांगी गई है। जिन स्कूलों में विषय वार परिणाम 50 फीसदी से कम होगा, वहां कार्यरत शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इनके तबादले होंगे और वार्षिक इंक्रीमेंट भी इस वर्ष के लिए बंद होगी।