फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी अंत में हिमाचल आएंगे राहुल गांधी

Thu, 11 Feb 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी फरवरी अंत में हिमाचल आएंगे। राहुल शिमला या कुल्लू में प्रस्तावित युवा कांग्रेस के मंथन शिविर में पहुंचेंगे। शिविर 24, 25 और 26 फरवरी हो लग सकता है। हालांकि, अभी समय और स्थान तय किया जा रहा है। शिविर में युवा कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऐसे कार्यकर्ताओं का ब्योरा मांगा गया है। यह जानकारी युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। यहां प्रदेश युकां प्रभारी अफजल अहमद भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का फोकस अब विधानसभा चुनाव होंगे।

लोगों का कांग्रेस सरकार में विश्वास है, इसलिए इस विचारधारा से जुडे़ लोग पंचायतों में बड़ी संख्या में विजयी हुए हैं। इससे नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के मुंह पर भी ताला लगा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जीते युवा प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए भी युकां कार्यक्रम करेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोका पैसा- विक्रमादित्य ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजनीतिक कारणों से नए मेडिकल कॉलेजों और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का पैसा रोका है। मनरेगा का बजट भी रुका पड़ा है। नागचला से मनाली फोरलेन में किसानों को चार गुणा मुआवजा दिलाने का मामला सरकार से उठाया जाएगा।

सरकार के खिलाफ बयान देने वालों पर हो कार्रवाई- विक्रमादित्य ने विप्लव ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि पार्टी या सरकार के खिलाफ बयान देने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एक नेता के बयान पार्टी हित में नहीं हैं। इस मामले को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें