फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट ऑपरेशन से रोका जाएगा हिमाचल में नशे का कारोबार

Thu, 11 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रदेश पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। आईजी दक्षिण रेंज जहूर एच जैदी की अध्यक्षता में बद्दी में चार प्रांतों के पुलिस अफसरों की बैठक बद्दी के रायल पार्क में हुई।
विज्ञापन


बैठक में ज्वाइंट ऑपरेशन से नशे का कारोबार रोकने का फैसला लिया गया। इसके लिए हर राज्य से एसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाएगा। राज्य की सीमाओं पर अपराध की घटनाओं को भी तुरंत ऑनलाइन साझा किया जाएगा।

बैठक में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के पुलिस अफसरों ने हिस्सा लिया। बैठक में आईजीपी पटियाला रेंज नौनिहाल सिंह, डीआईजी सीआईडी दलजीत सिंह ठाकुर, डीआईजी चंडीगढ़ एएस चीमा, डीआईजी पटियाला,
विज्ञापन


जोनल डायरेक्टर नारकोटिस ब्यूरो चंडीगढ़ कोस्ताब, एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान, एसपी अंबाला, एसपी रोपड़, एसपी सीआईडी नार्को अशोक कुमार, एएसपी सोलन सुशील कुमार, डीसीपी पंचकूला एके धवन, डीएसपी बद्दी गौरव सिंह, डीएसपी सीआईडी चंडीगढ़ अनिल जोशी मौजूद रहे।

ड्रग्स और जाली करेंसी पर नजर- पंजाब व हरियाणा से हिमाचल आने वाली ड्रग्स और हेरोइन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स के हिमाचल से पंजाब जाने पर निगाह रखी जाएगी। विभिन्न लूटपाट व अन्य अपराधों को अंजाम देने वाली संगठित कुख्यात गैंग पर पैनी नजर के लिए चारों प्रांत की पुलिस मिलकर काम करेगी।

जाली करेंसी, मादक द्रव्यों, ड्रग्स तस्करी पर भी लगाम लगाने पर काम होगा। साइबर क्राइम को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके लिए चारों प्रांतों में साइबर क्राइम एक्सपर्ट की कमेटी गठित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


वीआईपी मूवमेंट में कोऑर्डिनेशन- एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जा रहे वीआईपी की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अब तक दिक्कतें आती थीं।

बैठक में इस पर भी चर्चा हुई और तय हुआ कि स्टेट बॉर्डर पहुंचने से पहले ही दूसरे प्रदेश की फोर्स को ज्वाइंट टीम के जरिये सूचना दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें