अब गिद्द बहुल वन क्षेत्र से पेड़ नहीं काट पाएंगे। जिन-जिन स्थानों पर गिद्द पाए जाते हैं, वहां वन्य जीव विभाग पेड़ काटने पर प्रतिबंध लगाएगा। विभाग इन क्षेत्रों को आग से भी बचाएगा। गिद्दों की कम होती संख्या से निपटने को विभाग ने यह कदम उठाया है।
जिन स्थानों पर गिद्द पाए जाते हैं, वहां पेड़ कटान और आग लगने से गिद्द प्रभावित होते हैं। इससे ये उस स्थान को छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं। गिद्दों के संरक्षण को विभाग ने यह कदम उठाया है। गिद्द चीड़ के पेड़ों पर अपना घोंसला बनाते हैं।
किसी भी वजह से प्रभावित न होने पर गिद्द उसी क्षेत्र में आराम से रह सकते हैं। इससे उनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। उधर, वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है जिन-जिन क्षेत्रों में गिद्द पाए जाते हैं, वहां पेड़ काटने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उस क्षेत्र को आग से भी बचाया जाएगा।