हिमाचल प्रदेश की 1 नवंबर की बड़ी खबरों में मंडी का पैराग्लाइडिंग हादसा, ऊना में चलती कार में आग और शिमला में सियासी हलचल सुर्खियों में रही। मंडी के गुम्मा में पैराग्लाइडिंग के दौरान ऑस्ट्रिया का पर्यटक करीब 500 फीट नीचे गिरकर घायल हो गया, जबकि ऊना-अंब हाईवे पर कार में आग लगने से दिल्ली के तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। उधर, शिमला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, मौसम विभाग ने नवंबर में लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
मंडी में 500 फीट नीचे गिरा पैराग्लाइडर
मंडी जिले के गुम्मा (छनांग) क्षेत्र में रविवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हो गया। ऑस्ट्रिया के पर्यटक निकोलस थॉमस का पैराग्लाइडर करीब 500 फीट नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में उनके पैर, पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पर्यटक को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ऊना-अंब हाईवे पर चलती कार में लगी आग
ऊना जिले में ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर नंदपुर के पास रविवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में दिल्ली के तिलक नगर निवासी तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, तीनों बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए तीनों लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर