हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
रामपुर में 10 जुलाई को होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, रिज मैदान पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वीरभद्र को श्रद्धांजलि देने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तबीयत खराब
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की वीरवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निवास स्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। इस बीच उन्हें छाती में हल्की तकलीफ के चलते उपचार के लिए आईजीएमसी आना पड़ा।
जयराम बोले- वीरभद्र सिंह से मिलकर लगता था किसी शख्सियत से मिले
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर हॉलीलॉज पहुंचे। उन्होंने वीरभद्र सिंह की देह के अंतिम दर्शन किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह से मिलने पर किसी शख्सियत से मुलाकात की अनुभूति होती थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हालात ठीक रहे तो अगस्त से खुलेंगे 10वीं-12वीं कक्षा के लिए स्कूल
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने की रफ्तार इसी तरह से जारी रही तो अगस्त से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। 25 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश है। ऐसे में इस माह होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परामर्श लेने के लिए स्कूलों में बुलाने का फैसला हो सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...