फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मकान के पांच कमरे जलकर राख, कारोबारी पर फायरिंग समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 30 Jun 2021 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला कुल्लू के बजौरा के पास एक ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा है। लकड़ी के इस मकान के 11 में से पांच कमरे जलकर राख हो गए। संतोषगढ़ में घर में सो रहे व्यापारी पर चलाई गोलियां। तकनीकी विवि 15 से करवाएगा परीक्षाएं, संभावित शेड्यूल जारी। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू के बजौरा के पास एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। लकड़ी के इस मकान के 11 में से पांच कमरे जलकर राख हो गए। निर्माणाधीन मकान में सो रहे व्यापारी पर अज्ञात शातिरों ने गोलियां चला दीं। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


बजौरा में 100 साल पुराने मकान के पांच कमरे जलकर राख
जिला कुल्लू के बजौरा के पास एक ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा है। लकड़ी के इस मकान के 11 में से पांच कमरे जलकर राख हो गए। मंगलवार रात करीब ढाई बजे लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। 100 साल पुराने इस पुश्तैनी घर के जलने से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


संतोषगढ़ में घर में सो रहे व्यापारी पर चलाई गोलियां
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड-8 में स्वां नदी से सटी नई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में सो रहे व्यापारी संजीव वर्मा पर मंगलवार देर रात अज्ञात शातिरों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। जवाब में व्यापारी ने भी निजी रिवाल्वर से फायरिंग की। इसके बाद शातिर फरार हो गए। इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तकनीकी विवि 15 से करवाएगा परीक्षाएं, संभावित शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है। तकनीकी विवि ने 15 जुलाई से परीक्षाएं करवाने की तैयारी की है। इसके लिए तकनीकी विवि ने संभावित तिथियां जारी की हैं। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, छह जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में एक से छह जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, एक से चार जुलाई तक मैदानी भागों में बारिश व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कल खुलेंगे मंदिरों के कपाट, श्रद्धालु गर्भ गृह में कर सकेंगे दर्शन, लंगर पर रहेगा प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार आई कोरोना की लहर के बाद बंद पड़े शक्तिपीठ बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, चामुंडा और नयनादेवी मंदिर के कपाट पहली जुलाई से खुलने जा रहे हैं। अब श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह है कि मंदिर में उनके लिए कोविड काल की दूसरी लहर से पहले की तरह व्यवस्थाएं शुरू होने जा रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें