हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी। सेना में जाने का मौका, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू। प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है ये दार्शनिक स्थल, तैरता रहता है भूखंड। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी, जबकि फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं संस्थानों में ऑफलाइन होंगी। भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सूबे के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
ऑनलाइन होंगी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी, जबकि फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं संस्थानों में ऑफलाइन होंगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
सेना में जाने का मौका, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सूबे के तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। तीनों जिलों के पात्र युवा 28 अगस्त तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पराशर झील: प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है ये दार्शनिक स्थल, तैरता रहता है भूखंड
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील प्रकृति का अनुपम सौंदर्य समेटे हुए है। प्रकृति की सुंदरता के इस दार्शनिक स्थल को देखकर आपका मन रोमांचित हो जाएगा। बरसात के मौसम के बीच यहां की वादियों में हरियाली छा गई है। समंदर तल से 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पराशर झील के नजारे जन्नत से कम नहीं हैं।
हिमाचल: कांग्रेस सहानुभूति भुनाने की तैयारी में, मुश्किल हुई भाजपा की डगर
बीते 8 जुलाई को कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सूबे की सियासी तस्वीर बदल गई है। इस बदले घटनाक्रम के बाद कांग्रेस जहां खासी सक्रिय हो गई है, वहीं भाजपा भी इसका तोड़ तलाश रही है। दरअसल, पहले भाजपा को उम्मीद थी कि वह मंडी लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर आसानी से चुनावी नैया पार लगा लेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश, आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 16 और 17 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...