फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 12वीं का परिणाम घोषित, पंजाबी गायक का शव मिला समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 14 Jul 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद, दोस्तों के सामने नाले में बह गया था। भूस्खलन की जद में आने से रावी नदी में बह गई पोकलेन मशीन। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट 92.77 फीसदी रहा। 702 छात्रों को बोर्ड ने कंपार्टमेंट घोषित किया है, जबकि 5221 परीक्षार्थियों को फेल घोषित किया गया है। पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के करेरी झील इलाके से बरामद हुआ है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.77 फीसदी रहा परिणाम, पुष्पेंद्र ने हासिल किए पूरे 500 अंक
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट 92.77 फीसदी रहा। 702 छात्रों को बोर्ड ने कंपार्टमेंट घोषित किया है, जबकि 5221 परीक्षार्थियों को फेल घोषित किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव बरामद, दोस्तों के सामने नाले में बह गया था
पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के करेरी झील इलाके से बरामद हुआ है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि सोमवार सुबह मनमीत अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ करेरी लेक गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भूस्खलन की जद में आने से रावी नदी में बह गई पोकलेन मशीन
चंबा जिले जिले में न्याग्रां-बड़ा भंगाल के लिए सड़क निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन भूस्खलन की जद में आने से रावी नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त मशीन में कोई सवार नहीं था। देखते ही देखते पोकलेन मशीन रावी नदी में जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पार्वती चरण-2 पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही निजी कंपनी के दफ्तर में सीबीआई की दबिश

सीबीआई की दिल्ली से पहुंची एक टीम ने एनएचपीसी के निर्माणाधीन पार्वती चरण-2 पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही एक निजी कंपनी गैमन इंडिया लिमिटेड के दफ्तर में दबिश दी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नशे में सीनियर आईएएस अफसर पहुंच गया होटल, कर्मचारियों को धमकाया

पर्यटन निगम के होटल होली डे होम में एक सीनियर आईएएस अफसर ने जमकर हंगामा किया। अफसर पर आरोप है कि वह नशे में थे। वह सुबह सात बजे बारिश में भीगते हुए अकेले होटल में पहुंचे। पांव में चपल थी। उन्होंने होटल में तैनात कर्मचारियों से तुरंत कमरा खोलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने बिना पहचान के कमरा देने से साफ इनकार कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें