फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पहुंचा मानसून, जारी रहेगी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 13 Jun 2021 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। टैक्स माफी व अन्य मांगें पूरी न मानने तक जारी रहेगी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल, विक्रमादित्य बोले- मां भीमाकाली के आशीर्वाद से स्वस्थ हैं वीरभद्र सिंह। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस वर्ष सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल पहुंचा है। प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफी समेत अन्य मांगों के पूरा न होने पर हड़ताल पर ही रहेंगे और सोमवार से प्रदेश में अपनी बसें नहीं चलाएंगे। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हिमाचल पहुंचा मानसून, सामान्य से 13 दिन पहले किया प्रवेश
प्री मानसून के एक दिन बाद हिमाचल में मानसून भी प्रवेश कर गया। इस वर्ष सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दे दी। शनिवार रात और रविवार तड़के तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


टैक्स माफी व अन्य मांगें पूरी न मानने तक जारी रहेगी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल
हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफी समेत अन्य मांगों के पूरा न होने पर हड़ताल पर ही रहेंगे और सोमवार से प्रदेश में अपनी बसें नहीं चलाएंगे। यह फैसला प्रदेश निजी बस ऑपरेटरों की रविवार को वर्चुअल बैठक में लिया गया। मांगें न मानने की सूरत पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विक्रमादित्य ने साझा की तस्वीर, बोले- मां भीमाकाली के आशीर्वाद से स्वस्थ हैं वीरभद्र सिंह
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ फोटो साझा की है। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद और आप सभी लोगों की दुआ से वीरभद्र सिंह स्वस्थ हैं। वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के मेकशिफ्ट वार्ड में दाखिल हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

आईएमए से पास आउट हुए हिमाचल के ये जांबाज, परिजनों का सीना गर्व से फूला
हिमाचल प्रदेश के कई युवा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आईएमए देहरादून में ये जांबाज पास आउट हुए।  बेटों के कंधों पर चमचमाते सितारे देख कर परिजनों का सीना गर्व से फूल गया। देहरादून के आईएमए ग्राउंड में 449 जवान लेफ्टिनेंट बने। इनमें देवभूमि हिमाचल के युवा भी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सीएचसी, सिविल और जोनल अस्पतालों में पीडियाट्रिक्स, गायनी विशेषज्ञ होंगे तैनात
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने सीएचसी, सिविल और जोनल अस्पतालों में पीडियाट्रिक्स और गायनी विशेषज्ञ तैनात करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने मेडिकल कॉलेजों से बच्चों के अतिरिक्त डॉक्टरों की रिपोर्ट भी मांगी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें