फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आठ घंटे खुलेंगी दुकानें, बसें चलाने को मंजूरी, आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 11 Jun 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 14 जून से सुबह 9 से शाम 5 बजे सभी दुकानें खुलेगी। प्रदेश में 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाने का भी कैबिनेट ने फैसला लिया है। दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं प्रदेश में 14 जून से बसे चलेंगी। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के भीतर 50 फीसदी क्षमता के साथ बस सेवा शुरू की जाएगी। हिमाचल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बसें चलेगी। वहीं आईजीएमसी में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


हिमाचल कैबिनेट: आठ घंटे खुलेंगी दुकानें, बसें चलाने को भी मंजूरी, दफ्तरों में आएंगे कर्मचारी, शादी समारोह में बंदिशें जारी
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने पर चर्चा की गई। कोरोना कर्फ्यू शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


हिमाचल में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 2500 से ज्यादा पद
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की  गई कैबिनेट बैठक में 2500 से ज्यादा पदों को भरने का फैसला लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हिमाचल: जुलाई में होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, अभी बंद रहेंगे स्कूल, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जुलाई महीने में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। प्रदेश में सभी स्कूल आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हिमाचल में आने के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म, पंजीकरण ही करवाना होगा
प्रदेश सरकार ने हिमाचल में आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में कोरोना की आरटीपीसीआर की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

आईजीएमसी में उपचाराधीन पूर्व सीएम वीरभद्र फिर निकले कोरोना संक्रमित
आईजीएमसी में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उन्हें अब अस्पताल के मेक शिफ्ट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें