फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत समेत पढ़ें हिमाचल की दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 28 May 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत, पुलिस ने ओपिओइड्स की 30.2 लाख नशीली गोलियां पकड़ीं समेत पढ़ें हिमाचल प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें.
विज्ञापन
हिमाचल की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों मरीजों का शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं सिरमौर जिले में एक फार्मा कंपनी में 15 करोड़ी कीमत की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।  पढ़ें प्रदेश की दिनभर की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान ब्लैक फंगस से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने पुष्टि की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


पांवटा में 15 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार 
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम में छापामारी कर 15 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की हैं। नशीली दवाइयां बनाने के आरोप में यूनिक फॉर्मूलेशन फैक्ट्री के मालिक मोनिश मोहन निवासी देवीनगर, पांवटा को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

शिमला: गुड़िया मामले में 3 जून तक टली दोषी की सजा पर सुनवाई
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई अब 3 जून तक टल गई है। सीबीआई की ओर से पेश चालान में चरानी अनिल उर्फ नीलू को जिला शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ: हफ्ते में पांच दिन, शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने की दें अनुमति
हिमाचल प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। सीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रकोष्ठ ने मांग की कि अगर कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जाता है तो व्यापारिक संस्थान शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुल्लू में एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
जिला कुल्लू में कोरोना की आड़ में भी चरस तस्करी का धंधा जारी है। कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने ऊझी घाटी में 1.238 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर चरस के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें