फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET 2023: दो प्रतिशत कम हुई टेट के अभ्यर्थियों की संख्या, 18 जून से प्रदेश भर में शुरू होगी परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 09:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड 18 जून से अध्यापक पात्रता परीक्षा शुरू कर रहा है। बोर्ड के पास 37,483 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाले अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए इस बार दो फीसदी आवेदन कम आए हैं। जनवरी माह में हुए टेट के दौरान 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सात विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, जबकि इस बार आवेदनों की संख्या में आंशिक कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड 18 जून से अध्यापक परीक्षाएं शुरू कर रहा है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अब वर्ष में दो बार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जबकि इससे पहले वर्ष में एक बार यह परीक्षा होती थी। साथ ही पहले टेट पास की मान्यता को सात वर्ष का समय दिया जाता था लेकिन अब टेट पास की मान्यता को जीवन भर के लिए कर दिया गया है।

जनवरी में हुई टेट परीक्षा के दौरान शिक्षा बोर्ड के पास 38,140 आवेदन पहुंचे थे, जिनमें से 34,501 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इनमें से 5,229 अभ्यर्थी ही पास हुए थे। वहीं, जून मेें आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड के पास 37,483 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


कब कितने अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
विषय             जनवरी 2023   जून 2023

भाषा अध्यापक     4088             3944
पंजाबी               162                152
शास्त्री               2028              1939
टीजीटी आर्ट्स     17173           17366
टीजीटी मेडिकल   6146             5791
टीजीटी नॉन मेडिकल 8535         8279
उर्दु                      08               12

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मई माह में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। इस दौरान 39 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें आधे अधूरे भरे गए करीब दो हजार आवेदनों को रद्द किया गया है। टेट की परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो रही हैं, जिसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। - डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें