फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

554 पदों की भर्ती का मामला: हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, चयन आयोग ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

Wed, 05 Jan 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दिसंबर 2021 को विभिन्न विभागों में कुल 554 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 6 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ऑनलाईन आवेदन की तिथि बढ़ाकर सैकड़ों युवाओं को बड़ी राहत दी है। पूर्व में आवेदन करने की तिथि 5 जनवरी थी। लेकिन आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते पिछले दो दिनों से अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अब ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दिसंबर 2021 को विभिन्न विभागों में कुल 554 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 6 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ज्यादातर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 200 पद भरे जाएंगे। इन 200 पदों में से सबसे ज्यादा 148 पद अकेले राज्य विद्युत बोर्ड में भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों में स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पद भरे जाएंगे। राज्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट के 78 पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स के 85 पद, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 18 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट के 16 पद और मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन के 10 पद भरे जाएंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में फील्ड इन्वेस्टिगेटर, आयुष विभाग में लेबोरेटरी तकनीशियन, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर, नगर निगम शिमला में सेनेटरी इंस्पेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यिकीय सहायक, लोक निर्माण विभाग में जूनियर तकनीशियन इलेक्ट्रिकल के पद भरे जाएंगे। हिमफेड में अकाउंटेंट, भाषा एवं संस्कृति विभाग में लाइब्रेरियन, नगर निगम धर्मशला में जूनियर अकाउंटेंट, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल, स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट, उद्योग विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर सहित अन्य पद भी भरे जा रहे हैं।कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अब इन पदों के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें