हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 545 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पहले 314 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद पदों की संख्या में बढ़ने पर आयोग ने 115 और 116 और पदों के लिए आवेदन मांगे।
कुल 545 पदों को भरने के लिए 3 जुलाई को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। 23 अगस्त से 1 अक्तूबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि 544 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जबकि एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण एक पद खाली रह गया है। यह सभी पद स्वास्थ्य विभाग में रोगी कल्याण समिति और एनएचएम के तहत अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं।