फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को झटका, विभाग ने रद्द कीं छुट्टियां

Sun, 07 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सड़कें बहाल करने के लिए 23 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ढाई सौ मशीनें बर्फ हटाने में जुटी हैं। जरूरत पड़ने पर लोक निर्माण विभाग निजी मशीनें भी हायर करेगा।
विज्ञापन


बर्फबारी की वजह से ऊपरी शिमला के करीब ढाई सौ रूट बाधित हैं। परिवहन निगम की दर्जनों बसें सड़कों पर फंसी हैं। मशोबरा बंद होने से कई बसों को वाया धामी भेजा जा रहा है। फागू के पास भी मार्ग यातायात के लिए बाधित है।

दुर्गापुर और देवीधार सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। मावठा और भलिंगी के पास पहाड़ों से लगातार पत्थर सड़क पर आ रहे हैं। चाबा से लुहरी रोड पर भी भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। अवकाश के दिन भी कर्मचारी फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। मशीनरियों के साथ 23 हजार कर्मचारी फील्ड में तैनात हैं। -राकेश गुप्ता, ईएनसी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें