मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव का सुब्रत रियलिटी शो सारेगामापा के मंच पर सुर छेड़ेंगे। दिल्ली में दो राउंड के ऑडिशन की बाधा पार करने के बाद इन्हें मुंबई का टिकट मिल गया है।
सुब्रत की सफलता पर परिजन गदगद हैं। जमा दो के छात्र सुब्रत वायस ऑफ हिमालय जूनियर वर्ग 2012 और सुरताज 2015 के विजेता भी हैं। मंडी महोत्सव 2010 और 2011 के जूनियर वर्ग में भी खिताब जीत चुके हैं।
2015 राज्य स्तर की स्कूली गायन प्रतियोगिता में भी इन्होंने बाजी मारी है। सुब्रत के पिता गोपाल शर्मा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
सुब्रत ने बताया कि मोहम्मद रफी उनकी प्रेरणा हैं। माता हर्षा शर्मा और पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि सुब्रत की कामयाबी से खुश हैं।