हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद जिला परिषद की 239 सीटों में से 106 पर भाजपा समर्थित, 68 में कांग्रेस, 49 में निर्दलीय और 7 में माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिरमौर की छह और शिमला की तीन सीटों पर 40 घंटे बाद भी मतगणना जारी है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह तक मतों की गिनती का दौर चलता रहा। शनिवार देर शाम तक 230 जिला परिषद सदस्यों के नतीजे घोषित हो पाए। शिमला जिले में कांग्रेस ने बाजी मारी। किन्न्नौर-सिरमौर और कुल्लू में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है, जबकि अन्य 7 जिलों में भाजपा का दबदबा है।
| जिला | कुल सीटें | भाजपा | कांग्रेस | निर्दलीय | माकपा |
| मंडी | 36 | 20 | 1 | 12 | 3 |
| शिमला | 24 | 4 | 12 | 3 | 2 |
| कुल्लू | 14 | 5 | 4 | 4 | 1 |
| चंबा | 18 | 10 | 5 | 3 | - |
| ऊना | 17 | 9 | 5 | 3 | - |
| कांगड़ा | 54 | 26 | 19 | 9 | - |
| बिलासपुर | 14 | 6 | 3 | 5 | - |
| हमीरपुर | 18 | 9 | 6 | 2 | 1 |
| सोलन | 17 | 7 | 3 | 7 | - |
| सिरमौर | 17 | 5 | 5 | 1 | - |
| किन्नौर | 10 | 5 | 5 | - | - |
चौपाल पंस वार्ड देईया-दोची से धनीराम, किरन से निरूपमा, खदर से कृष्ण कुमार, नेरवा से मधू देवी, थाना से रबिन कुमार, देवत से अनिल कुमार, धवास से सोहन सिंह, सराह से पूनम कुमारी, जावग-छमरोग से रीना देवी, ननाहर से शीतल, मधाना से इंद्रा देवी, मानु भाबिया से रिंकु शर्मा जीते। छौहारा पंस वार्ड कलोती से जीशन लाल, जांगला से राकेश कुमार, भमफाद से प्रियंका, थाना से मधु बाला, सरीबासा से अंशुल, गौंसारी से ललिता देवी, धागोली से मीनाक्षी देवी विजेता रही। जुब्बल - कोटखाई पंस वार्ड नंदपुर से समीला, सरस्वती नगर से प्रेम लता, कुडू से बलबीर सिंह, मंडल से विद्या, रान्वी से संधीरा, गुम्मा से विनोद, देवगढ़ से रेखा, बारा-दुमहर से रमन, रावला-क्यार पंस वार्ड से कांता ने बाजी मारी। कुपवीं खंड के पंस वार्ड मालत से परमा नंद और नौरा-बौरा से उमा देवी जीती। रोहड़ू खंड की पंस वार्ड धराड़ा से अनीता देवी, भलूण से जितेंद्र, कटलाह से कपिल आंदटा, पुजारली- 4 से ज्ञान पति जीते।
सिरमौर जिले में पंचायत समितियों के पांच और विकास खंडों के नतीजे आ गए हैं। छह अन्य वार्डों में मतगणना चल रही है। इसके बाद जिला परिषद के लिए मतगणना शुरू होगी।
सिरमौर की पंचायत समितियों के परिणाम
विकास खंड सराहां
वार्ड जीते
वासनी राकेश कुमार
मानगढ़ अमरा देवी
डिंगर किन्नर सुखचैन सिंह
बजगा ममता देवी
सराहां शकुंतला देवी
सिरमौरी मंदिर चमन लाल
काटली कमलेश
सुरला जनोट भावना
बनी बखोली मुनीषा देवी
नैना टिक्कर सचिन
बाग पशोग सुरेंद्र नेहरू
डिलमन सोहन लाल
नारग आशीष शर्मा
दाड़ो देवरिया सुरैया शर्मा
विकास खंड संगड़ाह
नोहराधार माधुरी
चाडऩा राजेश्वर कंवर
भराड़ी देवेन्द्र सिंह
बढ़ोल किरण
सेंज मेला राम शर्मा
दाना घाटों चरणदास
कोटी धिमान मदन सिंह
खालाक्यार चतर सिंह
लुधियाना इंदिरा देवी
भाटन भजोंड संतोष
चोक्कर तपेंद्र कमल
लाना चैता विजयलक्ष्मी
विकास खंड शिलाई
जकांडो नीमा देवी
बांदली अनिता देवी
बाली कोटी सत्या देवी
ग्वाली प्रकाश
कुहंत दलीप सिंह
कोटा पाब मदन सिंह
बकरास बलवीर सिंह
मिल्हा शांतो देवी
नाया पंजोड़ उर्मिला देवी
विकास खंड नाहन
त्रिलोकपुर कर्म सिंह
बर्मा पापड़ी उर्मिला
आम्बवाला यशपाल सिंह
नाहन बीरबाला
कौलांवालाभूड़ प्रोमिला देवी
बनेठी हीरा देवी
सुरला मान सिंह
नावनी मीन सिंह
विकास खंड पांवटा साहिब
दुगाना नीता देवी
शरली मानपुर श्यामा देवी
जामना जगदीश चौहान
कमरऊ प्रताप ठाकुर
कोडगा प्रवेश कुमार
नघेता बबीता देवी
राजपुर नीमादेवी
डांडा अनिल कुमार
भगानी प्रीति देवी
सोलन के शेष बीडीसी सदस्यों का परिणाम
उपमंडल कुनिहार
वार्ड का नाम विजेता
22 कुंहर रीता देवी
23 मटेरनी अंकिता
उपमंडल धर्मपुर
वार्ड का नाम विजेता
13 आंजी मातला चांदनी
14 प्राथा चंपा ठाकुर
15 टकसाल बलदेव
16 जंगेशू शांता तौमर
17 कोटबेजा भगवान दास
18 पट्टानाली राम रत्न
19 कालुझिंडा सुरेंद्रा कुमारी
20 मंधाला शिव कुमार
21 बरोटीवाला सुदामा
22 सुरजपुर जसवीर कौर
23 बारिया प्रेम कुमार
उपमंडल नालागढ़
वार्ड का नाम विजेता
18 लोधीमाजरा रणजीत कौर
19 ढेला पीरदेई
20 गुलरवाला सोचादेवी
21 बटोली पुष्पेंद्र कौर
22 संडोली चरणों देवी
23 मालपुर परमजीत कौर
24 कृष्णपुरा कुलदीप कौर
25 मानपुरा सुरेंद्र सैणी
31 भाटियां हरपाल कौर
32 ढांग हरजीत कौर
33 माजरा सुरेंद्र कौर
34 गोलजमाला नीरु चंदेल
35 दभोटा गुरचरण दास
36 भोगपुर सुरेंद्र
39 कश्मीरपुरा जसविंद्र
40 बरूणा विज्या देवी
सोलन में अभी तक 17 जिला परिषद वार्डों में से 12 के परिणाम आ गए हैं। जिसमें भाजपा चार, कांग्रेस तीन और सबसे अधिक आजाद पांच उम्मीदवार विजय हुए हैं।
सोलन जिला परिषद सदस्यों की सूची
परिषद वार्ड विजेता पार्टी
दाड़ला 01 हीरा देवी भाजपा
धुधंन 02 भुनेश्वरी शमार भाजपा
डुमैहर 03 आशा परिहार आजाद
कुनिहार 04 अमर सिंह आजाद
सिरिनगर 05 लीला देवी कांग्रेस
सलोगड़ा 06 मनोज वर्मा आजाद
सपरून 07 राजेंद्र सिंह कांग्रेस
धर्मपुर 08 दर्पणा ठाकुर भाजपा
कसौली 09 रीना देवी आजाद
बवासनी 15 राहुल शर्मा भाजपा
रतवाड़ी 16 कमलेश पंवर आजाद
कुंडलू 17 मुख्तयार कौर कांग्रेस
जिला परिषद सोलन के दाडवा वार्ड से भाजपा के रमेश ठाकुर विजयी घोषित।
हमीरपुर के नतीजे
हमीरपुर जिले के धिरड वार्ड से भाजपा के जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली जिला परिषद चुनाव हारे। इस सीट से पवन कुमार 2000 मतों से जीते। यह वार्ड केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान में भाजपा की विधायक कमलेश कुमारी का गृह क्षेत्र है।
हमीरपुर जिले के कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा के गृह क्षेत्र में कमल खिला। बीड़ बगेहड़ा वार्ड से भाजपा के कैप्टन रंजीत सिंह 2488 मत लेकर विजयी हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा की जमानत जब्त हुई। बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद वार्ड से 8846 मतों में से मिले सिर्फ 522 मत।
हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 करोट से भाजपा की जिला परिषद प्रत्याशी पूनम डोगरा हारीं, कांग्रेस की सुमना देवी ने जीत दर्ज की।
हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड नंबर 11 से भाजपा समर्थित राजेश कुमार मांगा, वार्ड 13 बडसर से बीना शर्मा और वार्ड 14 दांदडू से संजीव कुमार संजू चुनाव जीते। वार्ड 12 बिझड़ी से जिला परिषद प्रत्याशी कांग्रेस की मीना चुनाव जीतीं।
ऊना के नतीजे
ऊना जिले के भंजाल जिला परिषद वार्ड से आजाद प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की।
ऊना जिले के ललड़ी जिला परिषद वार्ड से भाजपा के कमल सैनी जीते।
ऊना जिले के पालकवाह जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमारी जीतीं।
किन्नौर जिला परिषद परिणाम में 5 सीटों पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस ने कब्जा किया है।
सिरमौर में जिला परिषद के 11 परिणाम घोषित
भाजपा 5
कांग्रेस 5
निर्दलीय 1
सोलन जिला
कंडाघाट जिला परिषद
लीला देवी ठाकुर-5836
सुनीता रोहाल-5585
निर्मला ठाकुर-4554
रीता-1085
लीला देवी ठाकुर 251 से विजयी
सोलन जिला के वार्ड नंबर 9 कसोली गढखल से आजाद जिला परिषद प्रत्याशी रीना देवी विजयी।
सोलन जिले में भाजपा समर्थक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्य रह चुकी शीला कुमारी को आजाद उम्मीदवार मनोज कुमार ने 1381 वोटों से हराया।
सोलन जिले में सलोगड़ा जिला परिषद वार्ड से मनोज वर्मा जीते, कुमारी शीला व बलदेव ठाकुर को 1381 वोटों से हराया।
मनोज-5997
कुमारी शीला-4616
बलदेव ठाकुर-2881
सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 8 धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर 2300 वोटों से जीतीं।
बिलासपुर के नतीजे
बिलासपुर जिले के बरठीं वार्ड नंबर-5 से जिला परिषद की कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार 25 वर्षीय शालू राणावत 900 वोटों से जीती। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की करीबी भाजपा की उषा ठाकुर को हराया।
बिलासपुर जिले के ननावां वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी बेली राम ने कांग्रेस के मेहर चंद को 973 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।
बिलासपुर जिले के स्वारघाट के स्वाहण से भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी मान सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।