फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रात को सड़कों पर उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)

सार

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें चोर भी कहा। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भारी संख्या में शहर के दिल्ली गेट पर पहुंच गए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रात के समय सड़कों पर उतर गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गेट के समीप पांवटा साहिब-नाहन-शिमला नेशनल हाइवे जाम कर दिया। करीब 10 बजे कार्यकर्ता दिल्ली गेट पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ता कालीस्थान तालाब के नजदीक रात सवा नौ बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच शहर में गश्त करते हुए कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने घर चले जाएं।

उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें चोर भी कहा। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भारी संख्या में शहर के दिल्ली गेट पर पहुंच गए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


हिंदू मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पुलिस उनसे माफी नहीं मांगती, तब तक वह मौके से नहीं हटेंगे। इस बीच पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी हेडक्वार्टर व एएसपी बबीता राणा मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, साढ़े 11 बजे तक भी कार्यकर्ता मौके से नहीं हटे।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, वह उनसे माफी मांगे। इसके बाद ही वह जाम खोलेंगे। उधर, पुलिस के अधिकारी मौके पर जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें