फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 19 तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन

Sun, 14 Mar 2021 09:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर चार नगर निगमों का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों से 19 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। नगर निगम क्षेत्रों के पार्टी पर्यवेक्षकों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास दावेदारी कर सकेंगे। राज्य में पार्टी चिह्न पर नगर निगम चुनाव कराए जा रहे हैं। टिकट के दावेदारों को आवेदन के साथ शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने रविवार को बताया कि चारों नगर निगमों का चुनाव लड़ने के लिए 19 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन पार्टी के संबंधित पर्यवेक्षकों के पास दिए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के पास भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदनों के साथ कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद 20 को इन आवेदनों की छंटनी की जाएगी और 21 को पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें