फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल, बैंकों में प्रभावित रहेगा कामकाज

Sun, 14 Mar 2021 09:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मी बुधवार को काम पर लौटेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है।

विज्ञापन


सरकार की निजीकरण की नीति का असर आम लोगों पर पड़ेगा। 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मियों की देश व्यापी हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मी भाग लेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों की नौ यूनियनों के सदस्य संयुक्त रूप से शिमला में उपायुक्त कार्यालय के समीप दोनों दिन सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें