चंबा के पढ़े लिखे युवाओं को अब चंडीगढ़ और मोहाली के केंद्रों में निशुल्क एडवांस कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने की सुविधा भी निशुल्क रहेगी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से यह मौका जिले के युवाओं को दिया जा रहा है। आठ तरह के एडवांस कोर्स करवाए जाएंगे।
इनमें से पांच कोर्स मोहाली और तीन कोर्सों का प्रशिक्षण चंडीगढ़ में दिया जाएगा। युवाओं को इसके लिए शुरूआत में 2,000 रुपये देने होंगे। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद यह राशि प्रशिक्षुओं को वापस कर दी जाएगी।
सी-डैक मोहाली में होने वाले पांच कोर्स एडवांस कोर्स ऑन साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस एंड एनालाइटिक्स, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग पॉयथोन, वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट विद एंगुलार एंड पीएचपी की अवधि तीन माह रहेगी।
जबकि इन सभी कोर्सों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, बीसीए, बीएससीआईटी, एमसीए, एमएससी आईटी रहेगी। लुधियाना केंद्र में करवाए जाने कोर्सों की अवधि छह माह रहेगी।
जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि इच्छुक युवा अपना नाम, आयु, पता और शैक्षणिक योग्यता ई-मेल आईडी ypchamba@gmail.com पर भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए 81465-23363 या 82190-40297 दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।