फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पटवारी परीक्षा में कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी

Wed, 08 Jan 2020 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पटवारी परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी है। न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश चंद्रभूषण बारोवालिया की खंडपीठ ने निदेशक लैंड रिकॉर्ड के दायर शपथपत्र के अवलोकन के बाद पाया कि 100 में से 43 प्रश्न पहले हुईं परीक्षाओं से लिए गए थे। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आशंका जताई कि परीक्षा कुछ अधिकारियों ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के ली। इसके चलते इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और जांच अगली सुनवाई तक पूरी करने के आदेश दिए। मामले में अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

हाईकोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि परीक्षा केंद्रों में बदइंतजामी के चलते सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रहे। कई परीक्षार्थियों को गलत परीक्षा केंद्र देने, दो-दो परीक्षार्थियों को एक ही रोल नंबर देने, प्रश्न पत्र बांटने में देरी जैसी घटनाएं होने से परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुईं। विज्ञापन के मुताबिक 1194 पदों पर भर्ती होनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें