फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: फीस के नाम पर निजी विश्वविद्यालय नहीं वसूल सकेंगे बिल्डिंग, डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड

Wed, 21 Jun 2023 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नए फीस स्ट्रक्चर के अनुसार निजी विवि सरकार की मंजूरी के बिना कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 14 निजी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वसूली जाने वाली मेडिकल कोर्सिज की फीस तय कर दी है। निजी विवि की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर कई दिन मंथन के बाद मंगलवार को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ने फीस ढांचा जारी किया। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि फीस के नाम पर निजी विश्वविद्यालय बिल्डिंग, डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड नहीं वसूल सकेंगे। दो किस्तों में ट्यूशन फीस लेने का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन


निर्धारित फीस से अधिक वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इन संस्थानों में पहले से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों पर नया फीस स्ट्रक्चर लागू नहीं होगा। इनसे पुरानी फीस ही ली जाएगी। निजी विश्वविद्यालयों में इस साल प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से नए स्ट्रक्चर के आधार पर फीस ली जाएगी। निजी विवि को ट्यूशन फीस दो किस्तों में वसूलनी होगी।

एक किस्त में इसे देने का दबाव नहीं डाल सकेंगे। नया फीस स्ट्रक्चर कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सरकार को हर साल नया सत्र शुरू होने से पहले फीस स्ट्रक्चर तय करना होता है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई संस्थान आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नए फीस स्ट्रक्चर के अनुसार निजी विवि सरकार की मंजूरी के बिना कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HPCU: सीयू प्रशासन प्रोसेसिंग फीस जमा करवाए तो आगे बढ़ेगा जदरांगल में कैंपस का काम

अगर किसी कोर्स की सरकार से मंजूरी नहीं मिली है और फीस कमेटी ने उस कोर्स का फीस स्ट्रक्चर तय कर दिया है तो ऐसा कोर्स मान्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार ही शिक्षक भर्ती करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विवि के विद्यार्थियों को अवगत करवाना होगा। हिमाचली बोनाफाइड बीपीएल/आईआरडीपी विद्यार्थियों के लिए विवि को दस फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होंगी। इनसे ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों के लिए तय हुआ फीस ढांचा
चितकारा विवि बरोटीवाला, इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब सिरमौर, शूलिनी विवि सोलन, श्रीसाईं विवि पालमपुर, महाराजा अग्रसेन विवि बद्दी, आईईसी विवि बद्दी, आईसीएफएआई विवि बद्दी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नालॉजी, बाहरा विवि वाकनाघाट, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ जिला कांगड़ा, करियर प्वाइंट विवि हमीरपुर और अभिलाषी विश्वविद्यालय मंडी के लिए 2023-24 का फीस ढांचा तय किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें