फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल: सब पर कृपा बरसाने वाली हैं ज्वालामुखी की दिव्य ज्योतियां

Mon, 27 Mar 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी/चामुंडा (कांगड़ा)

सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि माता ज्वाला की ज्योतियां न तो ठंडी हैं और न गर्म हैं। यह सब पर कृपा बरसाने वाली हैं।
विज्ञापन
दिव्य ज्योतियों के दर्शन करते राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र की षष्टी पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी दिव्यांशु भूषण दत्त ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। राज्यपाल कुछ देर मंदिर में रुके। राज्यपाल ने गर्भ गृह के साथ मोदी भवन, योगिनी कुंड और शयन भवन के भी दर्शन किए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है और आज माता ज्वाला के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन




माता ज्वाला और गोरखनाथ का अपना अद्भुत व आध्यात्मिक महत्व है। माता ज्वाला की ज्योतियां न तो ठंडी हैं और न गर्म हैं। यह सब पर कृपा बरसाने वाली हैं। वहीं राज्यपाल शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर जिलाधीश कांगड़ा एवं मंदिर आयुक्त डॉ. निपुण जिंदल और मंदिर सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा ने उनका स्वागत किया।

मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां चामुंडा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी थीं। मुख्य पुजारी ओम व्यास ने पूजा-अर्चना करवाकर मां का सिरोपा भेंट किया। उन्होंने मंदिर के साथ लगते शिवालय में भी शीश नवाया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें