फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को पूरे होंगे सरकार के तीन साल, राजनाथ और नड्डा करेंगे संबोधित

Sat, 19 Dec 2020 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए हर मंडल में भाजपा दो एलईडी स्क्रीन लगाएगी, जिसमें कोविड-19 के चलते हर स्थान पर 50 लोग ही एकत्रित होंगे। सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और नेतागण अपने-अपने मंडल में इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र शिमला होगा। कार्यक्रम को सोशल मीडिया के समस्त माध्यमों से भी टेलीकास्ट किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल भी इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जयराम सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने व 9.61 लाख परिवारों को वर्ष 2022 तक प्राकृतिक खेती के तहत लाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 936 इकाइयां स्थापित कीं एवं  47.78 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी। हिम केयर योजना के अंतर्गत 128.95 करोड़ रुपये खर्च किए। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में 2.85 लाख महिलाओं को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए, यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला हिमाचल देश का प्रथम राज्य भी बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें