फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड को 2.49 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचेगी सरकार, बीते वर्ष के मुकाबले पांच पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी

Mon, 10 May 2021 10:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष 2.49 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बोर्ड को अपने हिस्से की बिजली बेचेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दरें तय कर दी हैं। बिजली बोर्ड को 555 मिलियन यूनिट बेचकर सरकार को 138 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। 31 मार्च 2022 तक बिजली बेची जाएगी। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रति यूनिट में पांच पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बिजली- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष 2.49 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बोर्ड को अपने हिस्से की बिजली बेचेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दरें तय कर दी हैं। बिजली बोर्ड को 555 मिलियन यूनिट बेचकर सरकार को 138 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। 31 मार्च 2022 तक बिजली बेची जाएगी। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रति यूनिट में पांच पैसे की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

प्रदेश में स्थापित विभिन्न बिजली परियोजनाओं से सरकार को अपने कोटे की निशुल्क बिजली मिलती है। बीते वर्ष सरकार ने 2.44 रुपये प्रति यूनिट की दर से बोर्ड को बिजली बेची थी। नियामक आयोग ने इस वर्ष के लिए नई दरें करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल सरकार की पावर प्रोजेक्टों में हिस्सेदारी होने के नाते यह बिजली निशुल्क मिलती है। सरकार को प्रदेश में बिजली उत्पादन कर रहे 60 छोटे-बड़े प्रोजेक्टों से रॉयल्टी के तौर पर निशुल्क बिजली मिलती है। सभी पावर प्रोजेक्टों से कुल 555.90 मिलियन यूनिट बिजली सरकार को निशुल्क मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

किस प्रोजेक्ट से सरकार को मिलेगी कितनी निशुल्क बिजली (मिलियन यूनिट में) 
बास्पा दो                 152.62 
रणजीत सागर डैम     99.84
मलाना                     66.03
लारजी                    76.69
चांचू                       22.71
घानवी                    11.20 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें