फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Building Collapse in Shimla: हिमाचल में बारिश का कहर, चौपाल में 10 सेकेंड में चार मंजिला भवन जमींदोज

Sat, 09 Jul 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला जिले के चौपाल में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी।
विज्ञापन
भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन भारी बारिश के बाद शनिवार दोपहर 12.30 बजे साफ मौसम में नींव धंसने से हिमाचल प्रदेश के शिमला के चौपाल में चार मंजिला भवन 10 सेकेंड में जमींदोज हो गया है। इस भवन में दो बैंक, एटीएम, एक बीयर बार, एक ढाबा और निचली मंजिल में लोगों के आवास थे। निचली मंजिल में बीयर बार के एक कर्मचारी चंदन शर्मा को शीशे चटकने के बाद भवन गिरने का अंदेशा हुआ और उसने बाहर निकलकर शोर मचाया।

विज्ञापन



ढाबा मालिक कृष्ण दत्त और बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति विनोद पनाइक ने शोर मचाया और सभी को बाहर निकाला। चंद मिनटों में पूरा भवन ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया और मलबे के ढेर में तबदील हो गया। गनीमत रही कि सप्ताह के दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के चलते यूको और हिमाचल ग्रामीण बैंक में छुट्टी थी।

ढाबे और बीयर बार में ही करीब 10 से 12 कर्मचारी और ग्राहक थे। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। भवन गिरने के कारणों की जांच चल रही है। इस भवन के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। बैंकों का पैसा चेस्ट में सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें