फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दावा, पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस

Thu, 09 Nov 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ वीरवार सुबह 10 बजे पदम छात्र स्कूल के बूथ नंबर 75 में मतदान किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उसके बाद प्रतिभा सिंह और फिर बेटे विक्रमादित्य ने वोट डाला। 
विज्ञापन


इस आदर्श पोलिंग बूथ में वोटरों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और नए वोटरों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। वीरभद्र सिंह जैसे ही पोलिंग बूथ में अपने परिवार के साथ पहुंचे, स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। 

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। प्रदेश की जनता विकास पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें