फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एचपीसीए ने बढ़ाई खिलाड़ियों की मैच फीस, ग्राउंड स्टाफ का वेतन भी बढ़ा

Sun, 19 Dec 2021 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए की एजीएम में ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारियों का 16 प्रतिशत तक वेतन बढ़ाया गया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक हजार से लेकर ढाई हजार रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम के साथ बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अंडर-16 से सीनियर खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ा दी है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ का वेतन बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। एचपीसीए की 16वीं एजीएम धर्मशाला में उपाध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एचपीसीए के वार्षिक लेखाजोखा पर चर्चा के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


वहीं करीब छह साल से अपनी सैलरी बढ़ने की राह देख रहे ग्राउंड स्टाफ के कर्मियों को थोड़ी खुशी मिली है। बैठक में ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारियों का 16 प्रतिशत तक वेतन बढ़ाया गया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में एक हजार से लेकर ढाई हजार रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। जूनियर खिलााड़ियों की राशि पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये और सीनियर खिलााड़ियों की राशि 12 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। इसके अलावा एचपीसीए की खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए टीमें गठित करने निर्णय लिया गया।

अपैक्स काउंसिल की बैठक में अंडर-16 से सीनियर स्तर तक की मैच फीस को भी बढ़ाया गया है, ताकि पैसे की कमी के कारण प्रतिभावान खिलाड़ी खेल से दूर न हों। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि एजीएम की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि सीजन 2021-22 में एचपीसीए ने 8 टूर्नामेंट में अभी तक 114 मैच करवा लिए और बाकी बचे 20 मैच करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में 15 मार्च को होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच की तैयारियों पर चर्चा की गई । इसके अलावा एचपीसीए के सब सेंटरों पर चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए सब सेंटर खोलने पर जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


धर्मशाला में धुल चुके हैं दो मैच, इस बार इंद्रदेव बनाएं रखेंगे कृपा: अरुण
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रमाआत्रे ट्रॉफी विजेता हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को पहले मिले दो मैच बारिश से धुल चुके हैं। इस बार उम्मीद है कि इंद्रदेव अपनी कृपा बनाए रखेंगे। इस बार हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम जेपी आत्रे व रमा आत्रे टूर्नामेंट में चैंपियन बनी है।

इसके अलावा घरेलू खिलाड़ियों की राशि में वृद्धि भी की गई है। इस दौरान स्टेडियम में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने शानिवार को आयोजित एचपीसीए की एजीएम की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा बैठक में वार्षिक लेखा-जोखा रखा गया। बैठक में टीम परफार्मेंस को कैसे और बेहतर किया जाए और क्रिकेट एक्टिविटी पर चर्चा की गई है। 15 मार्च को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच को लेकर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की ओर से रोटेशन में मैच मिलते हैं। अरुण धूमल ने कहा कि प्रदेश में कोविड के बाद सब सेंटर्स पर काम शुरू कर दिया गया है और एचपीसीए की महिला खिलाड़ी देश के लिए खेल रही हैं। विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि विराट कोहली हमारी टेस्ट टीम के कप्तान हैं और वह टीम के साथ विदेश के दौरे पर रहे हैं। वह उन्हें दौरे के लिए शुभकामाएं देते हैं। इससे पूर्व अरुण धूमल ने विजेता रही हिमाचल महिला टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें