फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कांग्रेस ने घोषित किए जिला अध्यक्ष, चंपा को मंडी; अनुराग को कांगड़ा और भारती को हमीरपुर की कमान

Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कल देर रात  पार्टी हाईकमान ने 11 संगठनआत्मक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब जिला किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष की घोषणा होना शेष रह गया है।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस हाई कमान ने नवंबर 2024 से भंग चल रही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात  पार्टी हाईकमान ने 11 संगठनआत्मक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब जिला किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष की घोषणा होना शेष रह गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने हिमाचल के जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

इस अभियान के तहत एआईसीसी की ओर से प्रत्येक जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने संगठनात्मक स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों से संवाद किया गया। सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन चर्चा और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत नई नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला स्तर पर सक्रिय और अनुभवी नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए खुद को मजबूत करना चाहती है।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल ने अधिसूचना जारी करते हुए ने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करेंगे, कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और सरकार की नीतियों व जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखेंगे।

कांग्रेस हाईकमान ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की विचारधारा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक बुलंद करेंगे।

इन नेताओं को मिली जिला कांग्रेस की कमान

  • मंडी :  चंपा ठाकुर
  • कांगड़ा :  अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर :  सुमन भारती शर्मा
  • लाहौल-स्पीति :  दोरजे अंगरुप
  • कुल्लू :  सेस राम आज़ाद
  • चंबा :  सुरजीत कुमार भरमौरी
  • सिरमौर :  आनंद परमार
  • सोलन :  सुभाष चंद वर्माणी
  • शिमला शहरी :  इंदरजीत सिंह
  • बिलासपुर :  अंजना धीमान
  • ऊना :  देशराज गौतम


संगठनात्मक पुनर्गठन की ओर कदम
यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है। हिमाचल प्रदेश, जो कि एक महत्वपूर्ण पहाड़ी राज्य है, कांग्रेस के लिए हमेशा से एक प्रमुख चुनावी क्षेत्र रहा है। ऐसे में, जिला स्तर पर सक्षम नेतृत्व की नियुक्ति को एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

देशराज गौतम की नियुक्ति पर विशेष नजर
ऊना जिले से देशराज गौतम को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गौतम के नेतृत्व में पार्टी किस प्रकार अपनी सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने और मतदाताओं तक पहुंचने में मदद मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें