कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा में जो घमासान मचा है, वह किसी से छिपा नहीं है। जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा। सरकार की अकुशलता और फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसने देश को आजाद करवाने और आधुनिक बनाने में बहुत योगदान दिया है। चुनावों में पार्टियों की हार-जीत लगी रहती है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है, उनकी संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शायद भूल गए हैं कि उन्हें प्रदेश के चार उप चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। धन-बल और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद इसी कांग्रेस ने उपचुनावों में धूल चटाई है। मुख्यमंत्री को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की नहीं, प्रदेश में चिंता करनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा में जो घमासान मचा है, वह किसी से छिपा नहीं है। राठौर ने कहा कि जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा। सरकार की अकुशलता और फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करते। समस्याओं के प्रति भाजपा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जिस तरह से घोषणाएं करते जा रहे हैं, वह कभी पूरी होने वाली नहीं हैं।