फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मार्च को सरकार का पहला बजट पेश करेंगे सीएम जयराम ठाकुर, छह मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा सत्र

Fri, 16 Feb 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के पहले वित्तीय बजट को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 9 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे। वीरवार को विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र 6 मार्च से शुरू होगा और 29 मार्च को खत्म होगा। 
विज्ञापन


बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी, जिनमें शासकीय विधायी कार्यों के अलावा बजट व अन्य विषयों और मांगों पर चर्चा की जाएगी। बजट पर चर्चा के लिए आठ दिन रखे गए हैं। इसके अलावा प्रश्नकाल भी होंगे। 17 मार्च से 25 मार्च के बीच सत्र का अवकाश रहेगा। 

हर शनिवार व रविवार को भी सत्र नहीं होगा। जयराम सरकार के इस पहले बजट से जनता को काफी उम्मीदें हैं। माना यह जा रहा है कि भाजपा के दृष्टिपत्र में किए वादों को सैद्धांतिक रूप से बजट में शामिल कर लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा सकता है। 
विज्ञापन


स्कूलों में वाईफाई से लेकर एलईडी बल्ब बांटने, सौर गीजर लगवाने के लिए सब्सिडी, अपना घर आवास योजना के लिए बजट, अपशिष्ट प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना, आदर्श ग्राम योजना, पुस्तकालय निर्माण, ई ग्राम योजना, हैलीपैड के लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है। सबसे ज्यादा संभावना पर्यटन विकास को लेकर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें