फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, मंडी से ब्रिगेडियर कुशाल, अर्की से रतनपाल के नाम तय

Thu, 07 Oct 2021 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भाजपा संसदीय बोर्ड के लंबे मंथन के बाद चारों टिकट बुधवार देर रात तय हो गए थे, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा वीरवार सुबह की।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर व रतनपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय सीट से भाजपा ने कारगिल हीरो रि. ब्रिगेडियर कुशाल सिंह को टिकट दिया है। वहीं जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से नीलम सरैईक, अर्की से रतन पाल सिंह, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर के नाम की घोषण की। पार्टी की ओर से वीरवार सुबह पार्टी हाईकमान की ओर से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ मंडी संसदीय सीट को छोड़कर अभी तीनों विधानसभा सीटों पर विरोध के सुर भी मुखर होने लग गए हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर से कृपाल परमार, अर्की से गोविंद राम शर्मा और जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा को टिकट न मिलने से पार्टी को उनके विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने परिवारवाद को खारिज करके टिकट बांटे हैं। इससे मतदाताओं को एक संदेश देने का प्रयास तो किया है, मगर अब अपनों से निपटना सत्तारूढ़ दल की बड़ी चुनौती होगी। टिकट बंटते ही जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर में बगावत शुरू हो गई है।

हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा को भितरघात का डर है। वीरवार को मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल सिंह, जो कि खुशाल सिंह के नाम से चर्चित हैं, ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया और अर्की से संजय अवस्थी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं फतेहपुर सीट से पूर्व सांसद राजन सुशांत ने बतौर निर्दलीय और मंडी संसदीय सीट से हिमाचल जनशक्ति पार्टी से मुंशी राम ठाकुर ने आवेदन किया।
विज्ञापन


भाजपा संसदीय बोर्ड के लंबे मंथन के बाद चारों टिकट बुधवार देर रात तय हो गए थे, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा वीरवार सुबह की। रि. ब्रिगेडियर कुशाल सिंह की पूर्व सैनिक परिवारों, फोरलेन प्रभावितों समेत एक बडे़ वर्ग पर पकड़ है। वह मूल रूप से मंडी जिले के सरकाघाट से हैं। वह मंडी और कुल्लू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नगवाई में रह रहे हैं। नीलम तीन बार जिला परिषद सदस्य रही हैं और वह जुब्बल-कोटखाई के गांव कोटी की रहने वाली हैं।  

मंडी और जुब्बल-कोटखाई से नए चेहरों पर खेला दांव 
भाजपा ने मंडी से रि. ब्रिगेडियर कुशाल सिंह और जुब्बल-कोटखाई से नीलम सरैईक को उतारकर दोनों नए चेहरों पर दांव खेला है। 

          भाजपा                               कांग्रेस
मंडी:  कुशाल ठाकुर                   प्रतिभा वीरभद्र सिंह
जुब्बल कोटखाई: नीलम सरैईक       रोहित ठाकुर
अर्की: रतन सिंह पाल                     संजय अवस्थी
फतेहपुर: बलदेव ठाकुर               भवानी सिंह पठानिया

दो फर्जी सूचियां: कंगना को बता दिया प्रत्याशी साइबर थाने में शिकायत  
सोशल मीडिया पर गरुवार सुबह और दोपहर को भाजपा के प्रत्याशियों की दो फर्जी प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर दी गईं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मंडी से, अर्की से गोविंद राम, फतेहपुर से पंकज हैपी प्रत्याशी बताए गए। दूसरी सूची में जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा और फतेहपुर से कृपाल परमार को टिकट देने की बात लिखी गई।

ये विज्ञप्तियां राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के नाम से जारी की गईं। इस संबंध में प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से साइबर क्राइम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उपचुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के मकसद से ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें