फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एम्स का भवन तैयार, चंडीगढ़ में हो रही डॉक्टरों की भर्ती

Thu, 19 Dec 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर में एम्स का ओपीडी भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। भवन में अंदर और बाहर का पूरा काम पूरा हो चुका है। बाहरी क्षेत्र में कुछ काम शेष बचा है, जो आठ से दस दिन में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। एम्स की ओपीडी शुरू करने के लिए चंडीगढ़ में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही स्टाफ नियुक्त होता है, बिलासपुर एम्स में ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यकाल में बिलासपुर एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हालांकि, पहले 2019 में ओपीडी शुरू करने का प्लान था, लेकिन ओपीडी भवन पूरा न होने के लिए ओपीडी शुरू करने का फैसला जनवरी 2020 में लिया गया। हालांकि, जून 2021 में एम्स का कार्य पूरा करने का सरकार का लक्ष्य था, लेकिन जिस गति से एम्स का कार्य चला हुआ है, माना जा रहा है कि 2020 अंत तक एम्स बन कर तैयार हो जाएगा।

योजना के अनुसार जून 2020 तक एमबीबीएस की 50 सीटें की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। नवंबर महीने में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर एम्स निर्माण कार्य का जायजा ले चुके हैं। इधर, एडीएम बिलासपुर विनय धीमान ने कहा कि ओपीडी भवन बनकर तैयार हो चुका है। एम्स के लिए चंडीगढ़ में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह कार्य पूरा होता है, ओपीडी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण कार्य तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें