फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सियासत: जयराम ठाकुर बोले- पक्की नौकरी की गारंटी पर अस्थायी भर्ती कर रही सुक्खू सरकार

Tue, 24 Nov 2026 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचित इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 के तहत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाएंगी। लेकिन पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद इन शिक्षकों के भविष्य को लेकर सरकार के पास क्या योजना है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 को युवा विरोधी करार देते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं को पांच साल के भीतर पक्की नौकरी देने की गारंटी दी गई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अस्थायी और एडहॉक नियुक्तियों को बढ़ावा दे रही है। मंगलवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचित इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 के तहत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाएंगी। तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पांच साल के लिए शिक्षकों की भर्ती का फैसला युवाओं के साथ अन्याय है। पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद इन शिक्षकों के भविष्य को लेकर सरकार के पास क्या योजना है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीबीएसई स्कूलों में की गई भर्तियों पर भी निशाना साधा
नेता विपक्ष ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में की गई भर्तियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां भी युवाओं को अस्थायी आधार पर नियुक्त कर 12 के बजाय 10 महीने का वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि तकनीकी संस्थानों में पांच साल के लिए शिक्षकों की भर्ती का फैसला वापस लेकर नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

सेना के सम्मान में प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
जयराम ठाकुर ने शिमला में सेना के सम्मान में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। सांविधानिक संस्थानों में तोड़फोड़ और आगजनी की धमकियां देने वालों के प्रति सरकार नरम रुख अपना रही है, जबकि सेना के सम्मान में प्रदर्शन करने वालों पर सख्ती की जा रही है।

भाजपा-अकाली दल मिलकर पंजाब को करेंगे नशामुक्त
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करेंगे। पंजाब लंबे समय से नशे की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में दोनों दलों का एक साथ आना समाज की बेहतरी और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

कांग्रेस हाईकमान ने लगाई मंत्रिमंडल विस्तार पर रोक
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इस पर रोक लगा रखी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री की बात सुनने वाला कोई नहीं है। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब उनकी हर बात नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन

सेस लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार : अनुराग
वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नए सेस लगाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार आम जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने क्लिंकर और सड़क मार्ग से बाहर भेजे जाने वाले कुछ सामान पर प्रति टन 25 रुपये तक पर्यावरण सेस लगाने का प्रावधान किया है। इससे उद्योगों और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 50 किलो सीमेंट का बैग करीब 430 रुपये में मिल रहा है, जबकि पंजाब और हरियाणा में यही बैग लगभग 370 रुपये में उपलब्ध है। पेट्रोल-डीजल पर विधवा एवं अनाथ सेस, बिजली पर अतिरिक्त शुल्क और सीमेंट उद्योगों पर बढ़े बिजली शुल्क का असर आम जनता पर पड़ रहा है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में घरेलू हिंसा की 19,526 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि घरेलू हिंसा, दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़े 1,918 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर जिला घरेलू हिंसा की 2,054 शिकायतों के साथ प्रदेश में तीसरे और छेड़छाड़ के 72 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऊना में घरेलू हिंसा की 1,950 शिकायतें व दुष्कर्म के 70 मामले और बिलासपुर में दुष्कर्म के 72 व छेड़छाड़ के 52 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें