फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी हिमाचल पुलिस

Sun, 06 Feb 2022 02:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 एसआईटी को पता चला है कि जब फर्जी आईजी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था, तो उसके साथ हरियाणा पुलिस के कर्मचारी होते थे। एसआईटी को अंदेशा है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है। 

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए गठित सीआईडी की एसआईटी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। फर्जी आईजी ने कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली की है। एसआईटी का मानना है कि बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों को भी इसने चूना लगाया होगा। एसआईटी को पता चला है कि जब फर्जी आईजी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था, तो उसके साथ हरियाणा पुलिस के कर्मचारी होते थे। एसआईटी को अंदेशा है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

ऐसे सामने आया मामला 
फर्जी आईजी कालाअंब, बद्दी नालागढ़ में आकर उद्योगपतियों को कार्रवाई की धमकी देता था। पैसे की वसूली करने के लिए वह इधर-उधर फोन भी घूमाता था। बार-बार प्रताड़ित होने के बाद इन उद्योगपतियों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पहले इन उद्योगपतियों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद फर्जी आईजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब एसआईटी फर्जी आईजी को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें