फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीमें खंगाल रहीं लश्कर आतंकी का कसोल कनेक्शन, इन इलाकों पर नजर

Fri, 08 Dec 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद मिनी इजरायल के नाम से प्रसिद्ध कसोल और जरी इलाके में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। जंगल, ट्रैक रूट, गेस्ट हाउस समेत अन्य जगहों पर सीआईडी की स्पेशल यूनिट व स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार रेकी कर रही हैं। 
विज्ञापन


कसोल और आसपास के इलाकों में पुलिस चौकन्ना है। यूपी में पकड़े लश्कर के संदिग्ध आतंकी के कसोल क्षेत्र में रेकी के खुलासे पर टीमें कौन, कब और कहां रुक रहा है, इसकी जानकारी जुटा रही हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 

टीम लगातार यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़े संदिग्ध आतंकी के कसोल कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। होटलों व गेस्ट हाउस में आ रहे विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर भी इनपुट जुटाने की कोशिश की जा रही है।सीआईडी की स्पेशल यूनिट सदस्य कमांडो वर्दी में अभियान चलाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस सिविल ड्रेस में छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक टीमों के हाथ कुछ नहीं लगा है। 
विज्ञापन

बंजार से पकड़ा जा चुका है आतंकी आबिद 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए और यूपी एटीसी ने यूपी के प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में संदिग्ध आतंकी ने खुलासा किया था कि वह कुल्लू के कसोल में इस्राइलियों के ठिकानों की रेकी कर चुका है। 

इस पर पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सीआईडी की स्पेशल यूनिट व पुलिस टीम कसोल व जरी क्षेत्र में छानबीन कर रही है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है। 

करीब एक वर्ष पहले बंजार क्षेत्र में आतंकी संगठन आईएस का आतंकी आबिद खान को पकड़ा जा चुका है जो कि मोटिवेटर के रूप में कार्य करता था। कई माह यहां गुजारने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब दोबारा आतंकी संगठन की नजरें कुल्लू जिला पर पड़ने से लोगों में डर पैदा होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें