फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद प्रदेश पुलिस को मिले 51 कांस्टेबल और एक डीएसपी

Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीसी में कड़े प्रशिक्षण के बाद  प्रदेश पुलिस में 51 कांस्टेबल और एक डीएसपी शामिल हो गए। मौका था मूलभूत आरक्षी कोर्स के 17वें दस्ते के दीक्षांत समारोह का। पीटीसी के एसपी संतोष पटियाल ने नवदीक्षित प्रशिक्षुओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में जिला शिमला के सुन्नी के छोटे से गांव दरगोड़ा के नितेश कुमार ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। वहीं नितेश ने आउटडोर विषय में भी पहला स्थान हासिल किया है। 

उसे डीआईजी एनआर जेपी सिंह ने ऑल राउंड प्रथम के पुरस्कार और आउटडोर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। नितेश कुमार पुलिस सेवा में आने से पहले पेशे से इंजीनियर थे। वह बीटेक करने के बाद दिल्ली में नौकरी करते थे। 
विज्ञापन

इस बेटी को मिला परेड कमांडर का खिताब

वहीं आरक्षी हेमंत कुमार को आंतरिक विषयों में प्रथम, जबकि फायरिंग और रेंज क्लासिफिकेशन में मोहिंद्र सिंह ने पहला स्थान पाया है। दीक्षांत परेड का नेतृत्व कर रही जिला शिमला के कोटखाई की परेड कमांडर डीएसपी प्रोवेशनर प्रतिभा चौहान को परेड कमांडर के खिताब से नवाजा गया है। पासआउट होने वालों में एक महिला डीएसपी प्रोवेशनर, 51 आरक्षियों में 30 भूतपूर्व सैनिक, 16 पुरुष आरक्षी और 5 महिला प्रशिक्षु भी शामिल रहीं।

नाटी और हास्य कलाकारों ने लूटी वाहवाही 
पीटीसी डरोह में दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब समां बांधा। इसमें पुलिस विभाग के कई प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सिरमौरी नाटी पर जमकर तालियां बजीं। वहीं हास्य नाटक मेरे पेटा पीड़... की प्रस्तुति से मौजूद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। यह प्रस्तुति पीटीसी के कर्मचारियों और आरक्षियों ने प्रस्तुत की। रावमापा डरोह के छात्रों ने भी विशेष प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

वर्दी रौब के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए : जेपी

 कार्यक्रम में डीआईजी एनआर जेपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जेपी सिंह ने कहा कि प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी अपना कार्य पूरी ईमानदारी और कानूनी दायरे में रहकर करें।  पुलिस जवानों को अपनी सोच बदलनी होगी और अपने रहन सहन का भी तरीका बदलना होगा। उन्होंने कहा कि वर्दी रौब के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए है।

इस मौके पर सेवानिवृत्त आईजी जीडी भार्गव, ज्वाइंट डायरेक्टर कानून केके कौशल, डीएसपी प्रवीण धीमान, डीएसपी अनिल दत्त, डीएसपी कुलदीप कुमार, अनिल अवस्थी, इंस्पेक्टर निधि सिंह, एसआई विनोद शर्मा, सुरेश कुमार अश्वनी कुमार, लक्ष्मण दास, विपिन चंदा, सुशील राणा, खुशवंत परमार, देशराज, रमेश चंद, परस राम आदी कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें