फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Panchayat Elections: एक हफ्ते बाद जारी हो सकता है पंचायत चुनावों का शेड्यूल, 65 लाख हैं मतदाता

Wed, 22 Apr 2026 09:15 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने मंगलवार को शिमला में नगर निकाय और नगर निगमों के लिए तारीखों का एलान किया। वहीं, पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का शेड्यूल 28 अप्रैल को जारी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का शेड्यूल 28 अप्रैल को जारी हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इसके संकेत दिए हैं। 189 नई पंचायतों के गठन के बाद मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। आयोग के निर्देशानुसार 27 अप्रैल को नई पंचायतों की मतदाता सूचियां फाइनल की जाएंगी। वहीं, पहले से मौजूद पंचायतों के लिए 24 अप्रैल को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

हिमाचल में पंचायतों की संख्या 3758 है। इन पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली है। मतदान केंद्रों की पहचान, कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रदेश में लगभग 65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें बड़ी संख्या में युवा और महिला मतदाता शामिल हैं, जिनकी भूमिका चुनाव परिणामों में अहम मानी जा रही है। ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने वाले इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि सभी तैयारियां तय समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही हैं। मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 20 हजार नए वोटर बढ़ने की संभावनाहिमाचल में 20 हजार नए वोटर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा 55.39 लाख तक पहुंच सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल का कार्य तेजी से जारी है। जिन आवेदनों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, उन्हें सुधारने के लिए संबंधित आवेदकों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मृतकों और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 और 27 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें