फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच में हिमाचल ने ओमान को हराया

Sat, 13 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में शनिवार को ओमान और हिमाचल की टीम में टी-20 अभ्यास मैच खेला गया। हिमाचल की टीम ने ओमान को 24 रन से हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। निखिल गांगटा ने सबसे अधिक 45 गेंद में 63 रन बनाए। अंकुश बैंस ने 55 रन का योगदान दिया।

ओमान की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिलाल खान ने तीन, मुनीश अंसारी ने दो और मैहरान खान ने एक विकेट प्राप्त किया। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर केवल 142 रन बना सकी।
विज्ञापन


जिसान मकसूद ने 35 और जितेंद्र सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल गांगटा ने दो, कंवर, निर्मोही और राहुल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। हिमाचल ने 24 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें