फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भानुपल्ली लेह रेललाइन और लेफ्ट बैंक सड़क की अलाइनमेंट में अडंगा, जानिए पूरा मामला

Sat, 04 Oct 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक परियोजना की सड़क और लेह रेलवे की अलाइनमेंट आपस में 12 जगह उलझ रही है। रेलवे ने गति शक्ति पोर्टल में अलाइनमेंट अपलोड कर दी है। 
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से अहम भानुपल्ली-लेह रेलवे परियोजना और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क परियोजना की अलाइनमेंट में अडंगा पैदा हो गया है। कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक परियोजना की सड़क और लेह रेलवे की अलाइनमेंट आपस में 12 जगह उलझ रही है। रेलवे ने गति शक्ति पोर्टल में अलाइनमेंट अपलोड कर दी है। यह अलाइनमेंट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अलाइनमेंट से मिल रही है। पर्यटन नगरी मनाली तक पहुंच को सुगम बनाने वाली महत्वाकांक्षी कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निर्माण फिलहाल रेलवे अलाइनमेंट के कारण अटका हुआ है। अलाइनमेंट पर अंतिम निर्णय मंत्रालय स्तर पर होना है। इसके लिए अंतर मंत्रालय स्तर पर मंथन चला हुआ है। अलाइनमेंट तय होने के बाद दोनों परियोजनाओं का कार्य आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कुल्लू से मनाली तक ब्यास के दोनों किनारों पर टू लेन सड़क है। दाएं तरफ वाली सड़क को कुल्लू से मनाली तक चौड़ा किया जा चुका है। अब लेफ्ट यानी बाएं तट वाली सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया इन दिनों जारी है। यह सड़क घुमावदार और कई जगहों पर बेहद तंग है। यह सड़क चौड़ी होती है तो कुल्लू से मनाली के बीच सफर बेहद सुगम हो जाएगा। वहीं, सामरिक दृष्टि से अहम रेलवे परियोजना के लिए भी कदमताल इन दिनों तेज हो गई है। इसकी अलाइनमेंट गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड हुई है। इससे इस परियोजना के भी धरातल में उतारने के लिए मंत्रालय की सक्रियता साफ दिख रही है।

प्रीणी में साढ़े तीन किमी लंबी टविन ट्यूब टनल प्रस्तावित
कुल्लू-मनाली लेफ्ट सड़क परियोजना में प्रीणी में 3.5 किलोमीटर लंबी टविन ट्यूब यानी आवाजाही के लिए अलग-अलग टनल प्रस्तावित हैं। इससे प्रीणी गांव बाईपास हो जाएगा। इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क परियोजना में लगातार कार्य जारी है। रेलवे की अलाइनमेंट की एनएचएआई के साथ इंटरफेयर कर रही है। इसे लेकर अंतर मंत्रालय स्तर पर मंथन किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, पीआईयू मंडी एनएचएआई
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें