फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: झूला पुल पार करते हुए पार्वती नदी में गिरा युवक लापता, तलाश जारी

Sun, 02 Jul 2023 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

युवक की तलाश पार्वती नदी के किनारे ग्रामीण करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्वती घाटी में झूला पुल पार करते हुए एक युवक पार्वती नदी में जा गिरा। लापता युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामला 30 जून शाम का है। युवक रेवत राम (17) पुत्र दुनी चंद, कोलीबेहड़, डाकघर पीणी, कुल्लू शारनी के समीप पुल को पार कर रहा था। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झूला पुल पार करने से पहले उसकी परिजनों से बात हुई थी। रविवार को युवक की तलाश पार्वती नदी के किनारे ग्रामीण करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटी है। ग्राम पंचायत पीणी के प्रधान हिम सिंह ने कहा कि हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें