फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर मौत

Sat, 22 Aug 2020 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत चंगर क्षेत्र के गांव सिहोरबल्ला में दो मजदूरों की मार्बल के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छह मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे। दो मजदूर सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद व संजीव पुत्र बर्फी राम निवासी गांव करोट तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर, मार्बल को ट्रक से नीचे उतार रहे थे व अन्य मजदूर मार्बल को पकड़ रहे थे।

विज्ञापन


बचाव के लिये बीच में बांस के गुटखे लगा रखे थे। अचानक मार्बल की करीब 14 से 15 बड़ी स्लैब सुरेश और संजीव पर गिर गईं। दोनों मार्बल के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कृष्ण कुमार उम्र 56 वर्ष निवासी अंब पठियार घर के पास बने कुएं में पैर फिसलने से उसमें गिर गया। मौके पर लोगों ने उसे बाहर निकाला व सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें